

बिलासपुर। Tractor full of Laborers Overturned in Bilaspur: बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ट्रैक्टर पलटने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि ट्रैक्टर मजदूरों से भरा हुआ था। वही ट्रैक्टर पलटने से गर्भवती महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र के लिमतरी की है.

मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है की हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें तीन की हालत गंभीर है. इलाज के लिए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।





