आज बतौर राष्ट्रपति आखिरी बार देश को संबोधित करेंगे कोविंद:संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई लेने वाले आखिरी राष्ट्रपति बने रामनाथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार शाम सात बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बतौर राष्ट्रपति उनका ये आखिरी राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। सोमवार को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इससे पहले शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में हुए विदाई समारोह में कोविंद ने सभी पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में काम करने की नसीहत दी थी।
संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई लेने वाले रामनाथ नाथ कोविंद आखिरी राष्ट्रपति हैं। कोविंद के सााथ-साथ यह संसद भवन भी विदाई ले रहा है। संसद भवन की नई इमारत सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का काम जल्द पूरा हो जाएगा और उम्मीद है कि शीतकालीन सत्र में संसद की कार्यवाही नई बिल्डिंग में ही होगी। वर्तमान संसद भवन में पहली विदाई विलियम माउंटबेटन की हुई थी और आखिरी रामनाथ कोविंद की हुई है।
विरोध का तरीका गांधीवादी हो: कोविंद
सेंट्रल हॉल में विदाई भाषण में कोविंद ने कहा कि लोगों को अपने लक्ष्यों को पाने की कोशिश करने के लिए विरोध करने और दबाव बनाने का अधिकार है, लेकिन उनके तरीके गांधीवादी होने चाहिए। मैं हमेशा खुद को बड़े परिवार का हिस्सा मानता हूं, जिसमें सांसद भी शामिल हैं। किसी भी परिवार की तरह कई बार उनके बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें देश के व्यापक हितों के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
सभी पूर्व राष्ट्रपतियों को बताया प्रेरणास्रोत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा जब मैं विदाई ले रहा हूं तो मेरे हृदय में अनेक पुरानी स्मृतियां उमड़ रही हैं। पांच साल पहले मैंने इसी स्थान पर शपथ ली थी। मेरे सभी पूर्व राष्ट्रपति मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। अंबेडकर के सपनों का भारत बन रहा है।
द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, नागरिकों का जताया आभार
अपने भाषण में कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। सोमवार को वे भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। उन्होंने कहा- वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी होंगी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से देश को फायदा होगा। मुझे राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए देश के नागरिकों का हमेशा आभारी रहूंगा।
सेंट्रल हॉल में विदाई लेने वाले आखिरी राष्ट्रपति बने कोविंद
संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई लेने वाले रामनाथ नाथ कोविंद आखिरी राष्ट्रपति हैं। कोविंद के सााथ-साथ यह संसद भवन भी विदाई ले रहा है। संसद भवन की नई इमारत सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा और संसद की कार्यवाही नई बिल्डिंग में ही होगी। वर्तमान में संसद भवन में पहले विदाई विलियम माउंटबेटन की हुई थी और आखिरी रामनाथ कोविंद की।