छत्तीसगढ़जगदलपुर

हाता ग्राउंड को नि:शुल्क करने के लिए युवा मोर्चा ने एस.डी. एम. सौंपा को ज्ञापन

 जगदलपुर। शहर के मध्य स्थित हाता ग्राउंड(गाँधी मैदान) के जीर्णाेद्धार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैं हाता ग्राउंड का लोकार्पण किया था.  उसके बाद जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा समिति बनाकर गांधी मैदान के रखरखाव हेतु खिलाड़ियों से शुल्क लेने का नियम बना दिया गया, जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उदयीमान दरमियान भी विरोध किया था जिसका असर ना तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को हुआ और ना ही जिला प्रशासन वन नगर निगम को हुआ कुछ माह गुजरते ही मैदान की स्थिति बद से बदतर हो गई.  उसके बाद अविनाश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अविनाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा मोर्चा गांधी मैदान में आकर मैदान की स्थिति का जायजा लिया गांधी मैदान की दुर्दशा देखकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मैदान की सफाई हेतु सफाई आंदोलन प्रारंभ कर दिया जोकि सोशल मीडिया व अखबारों में तूल पकड़ते देख उसके कुछ दिन बाद ही महापौर सफिरा साहू, नगर निगम आयुक्त अन्य कुछ पार्षद मैदान पर आकर मैदान की साफ सफाई आदेश निगम के कर्मचारियों को दिया, तत्पश्चात मैदान की साफ-सफाई होकर लगभग दुरस्त देखने को मिल रही है। अब पुनः भारतीय जनता युवा के जिलाध्यक्ष ने हाता ग्राउंड(गांधी मैदान) पर खेल, योग, घरेलु महिलाओं व छोटे बच्चों के खेलने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर निशुल्क करने का आग्रह किया है।

ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैदान पर ताला जड़ने की वजह से खेल, योग या अन्य स्वास्थगत गतिविधिया ना होने की वजह से मैदान की स्थिति बिगड़ते जा रही है जिस वजह से मैदान पर बड़े-बड़े घास और झाड़ियां उग आ रहे हैं और शाम ढलते ही मैदान पर असामाजिक तत्व शराब एवं अन्य नशीली चीजों की सेवन हेतु इस्तेमाल कर रहे हैं। मैदान पर खेल, योग, व्यायाम गतिविधिया अब विलोपित सा हो गया है शहर के हृदय स्थल पर स्थित यह मैदान जिसमें शहर के नागरिक दशकों से खेल, व्यायाम नि:शुल्क सुविधा का लाभ लेते आ रहे हैं वही कई युवाओं का भविष्य इसी मैदान पर खेल कर उज्जवल हुआ है। अब जगदलपुर में खेल खेलने हेतु को भी मैदान नि:शुल्क नहीं रहा, जिससे बेरोजगार युवा खेल प्रेमीयो को शुल्क देने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। और वह क्रिकेट या अन्य खेल खेलने से वंचित हो रहे हैं, मैदान पर अब सुबह या शाम खेल की कोई भी गूंज सुनाई नही पड़ती है इन तमाम वजह से जिला प्रशासन खेल हित में और स्वास्थ्य हित में हाता ग्राउंड मैदान को जनमानस को नि:शुल्क प्रदाय करने का कष्ट करें। ज्ञापन देने के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष भाजयुमो श्रीष मिश्रा, सूरज मिश्रा, योगेश पानीग्राही, पवन गुप्ता, जय पांडे सहित अन्य युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!