छत्तीसगढ़

दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

भटगांव— दिशा पब्लिक स्कूल मे चाचा नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुवात चाचा नेहरू के शैल चित्र की पूजा एवं माल्यार्पण से किया गया। सभी शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में बताया।कार्यक्रम के उद्बोधन में स्कुल के प्राचार्य सुदर्शन मानिकपुरी ने कहा की बच्चे मन के सच्चे होते हैं इसलिए बच्चे को भगवान का स्वरूप माना जाता है यही कारण कल कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने हमेशा अपनी जन्मदिन को बच्चों के साथ मनाते थे।और आज पूरा भारतवर्ष चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल् दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्कूल में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेल का आयोजन किया जाता जिसकी शुरुवात प्राचार्य ने रीबन काट कर किया खेल में मुख्य रूप से कबड्डी दौड़ रस्सा क़स्सी स्लो सायकल जलेबी दौड़ चम्मच दौड़ गुब्बारा फुलाना कुर्सी दौड़ साथ ही साथ गीत और नृत्य का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया।खेल में शामिल होकर बच्चे बहुत ही खुश नजर आये।

कार्यक्रम के समस्त बच्चों सहित स्कूल स्टाफ भी रहे जिसमें सुदर्शन मानिकपुरी, दुर्गेश साहू, करमन निराला देवनारायण डेहरिया, मनीराम टंडन, लुहा सर, कन्हैया साहू, बंजारे सर, युगलमती साहू, सुनीति साहू ,अंजुम कौशले, उमाकिरण, राजकुमारी साहू, बबीता टंडन, खुशी चौहान, नंदनी जयसवाल, रितु भारद्वाज उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!