
हरेन्द्र बघेल रायपुर,। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चोरों ने मकान में ताला लटका देख कर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंच गए। जहां से बदमाशों ने लाखों के सोने-चांदी के गहने सहित नगदी रुपये से हाथ साफ़ कर दिया। बेटी की शादी की तैयारी में रखे गहने और नगद पर कर दिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस। कबीर नगर थाना क्षेत्र का मामला।
जानकारी के मुताबिक, PWD के सेवानिवृत्त SDO महेश साहू के घर ये चोरी की घटना हुई है। उनके साथ सभी परिवार वाले उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए हुए थे। तभी ये घटना हुई। वापस लौटे तो देखा सारे ताले टूटे हुए हैं। घर में कुल 8 ताले लगे थे जो कि चोरों ने सब तोड़ दिए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घर के सभी कमरों के सामान उथल पुथल थे। अलमारी में रखे जेवर नगदी सब गायब थे। पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV को खंगाल रही है। कबीर नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मामले की जांच कर रही है।