देश विदेश

बिशप पीसी सिंह के खातों में मिले 6 करोड़ः 24 खातों में मिले रकम, सभी रुपए शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक संगठनों से ट्रांसफर हुए, घर में भी मिले थे 1.5 करोड़ कैश

जबलपुर। बिशप पीसी सिंह पर बड़ा खुलासा हुआ है। बिशप पीसी सिंह के खातों में 6 करोड़ से ज्यादा के रकम मिले (6 crore found in the accounts of Bishop PC Singh) हैं। ये रकम पीसी सिंह और परिवार के 24 बैंक खातों में मिले है। ये सभी रुपए शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक संगठनों से बैंक खातों में ट्रांसफर हुए है। बता दें कि छापे के दौरान भी पीसी सिंह के घर से 1 करोड़ 65 लाख रुपए कैश जब्त किया गया था।

वहीं तलाशी के दौरान दो करोड़ दो लाख की एफडी, 18 हजार की विदेशी मुद्रा भी मिले थे। इस तरह अबतक कुल 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का ब्यौरा मिल चुका है। EOW अभी भी सम्पत्ति और अन्य निवेश की जानकारी जुटा रही है। इससे आने वाले दिनों में बिशप सिंह की काली कमाई का राज बाहर आ सकता है। ईसाई धर्मगुरु बिशप पीसी सिंह (Christian cleric Bishop PC Singh) स्कूलों के पैसों से ही लग्जरी गाड़ियां खरीदी थी। स्कूलों के पैसे से डिस्कवरी कार खरीदी गई थी, जिसमें पीसी सिंह अक्सर घूमता था।

बता दें कि गुरुवार दोपहर EOW ने पीसी सिंह के बेटे पीयूष सिंह को गिरफ्तार किया (EOW arrests PC Singh son Piyush Singh) था।  पूछताछ के आधार मिले सुबूतों के आधार पर EOW ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 अक्टूबर को पुलिस ने पीसी सिंह के राइट हैंड सुरेश जैकब को गिरफ्तार किया था। ईसाई धर्मगुरु बिशप पीसी सिंह ने अपने बेटे को अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए स्कूल का प्रिंसिपल बना दिया था। मसीह समुदाय के धर्म गुरू बिशप और द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन पीसी सिंह ने बेटे पियूष पॉल को क्राइस्ट चर्च कोएड स्कूल (Christ Church Coed School) का प्रिंसिपल बनाया। पियूष पॉल इस पद के लायक भी नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button