
हरेन्द्र बघेल रायपुरः 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में नई नियुक्तियों का दौर जारी है। भाजपा ने अब किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी कर दी है। नए कार्यसमिति में 6 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 7 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं।
बता दें कि आज ही भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की है। कार्यसमिति में कुल 167 सदस्यों को जगह दी गई है। वहीं 61 लोग विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।