कोरबाछत्तीसगढ़

मजदूर पति ने बनाया पत्नी को शिक्षिका, लेकिन पत्नी ने ऐसी की बेवफाई, पति ने की बर्खास्त करने की मांग…

सुख नंदन पटेल कोरबा। SDM ज्योति मौर्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। ज्योति मौर्या का किस्सा आज बच्चे से लेकर बड़े तक सबको पता है। ज्योति मौर्या की बेवफाई ने सभी पतियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उनकी पत्नी भी ऐसा न कर दे। कई पतियों ने तो पढ़ाई भी छुड़वा दी। अब ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से भी आया है। जहां कोरबा जिले में मजदूर पति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं । जिसके बाद पति ने शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पत्नी को बर्खास्त करने की मांग की है।

पति ने बताया कि उसने मजदूरी कर पत्नी को पढ़ा लिखा कर शिक्षिका बनाया लेकिन सरकारी नौकरी हाथ लगते ही पत्नी का स्वभाव बदल गया। पति ने आरोप लगाए हैं कि पत्नी गैर मर्द के लिए उसे छोड़कर गई। बता दें कि दें कि बालको क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले मजदूर शांति कुमार कश्यप मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायत की।

शांतिकुमार ने बताया कि 6 मई 2011 को कोरबा मे रहने वाली एक युवती से उसका विवाह हुआ। जिसके बाद दो बेटियों का जन्म भी हुआ। पत्नी की इच्छा देख पति ने मजदूरी कर पत्नी को शिक्षिका बनने में मदद की । लेकिन सरकारी नौकरी पत्नी ने उसे छोड़ दिया। दोनों का तलाक ना होने के बावजूद दोनो 10 जुलाई 2021 से साथ मे नहीं है।

पीड़ित का कहना है कि उसकी मेहनत से उसकी पत्नी इस मुकाम तक पहुंची। लेकिन अब उसे बर्खास्त कराना चाहता हूं। क्योंकि मेरे जीवन में हम कुछ भी नहीं बचा है। हालांकि मुझे यह भी पता है कि मेरी पत्नी ने गैर मर्द से एक संतान भी प्राप्त कर लिया है। फैमिली कोर्ट में भी हमारी काउंसलिंग हुई थी। वहां भी पत्नी ने झूठ बोला था और मैं अपनी पत्नी पर ठोस कार्रवाई की मांग करता हुं।

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!