छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सिर को धड़ से किया अलग, फिर खुलेआम छोटा हाथी से लाया गांव, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

के पी पटेल सारंगढ़-बिलाईगढ़। Gagori Murder Case: छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया हैं। यहां एक आरोपी ने एक व्यक्ति का सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को छोटा हाथी में रखकर खुलेआम घुमता रहा। इस दृश्य को देखकर लोग दंग रह गए। वहीं पुलिस को जैसे ही सूचना मिली आरोपी को हिरासत में लिया गया।

लाश लेकर खुलेआम घूमता रहा आरोपी

Gagori Murder Case: मामला सरसींवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मर्डर के बाद मृतक के सिर कटी लाश को सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम गगोरी लाया। अभी डेडबॉडी की सिनाख्ती नहीं हो पाई है। वहीं दो टुकड़े में शव को देख लोगों के होश उड़ गए। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची पुलिस फौरन गांव पहुंची।

आरोपी ने डेडबॉडी को खुलेआम छोटे हाथी में रखकर रायगढ़ से बिलाईगढ़ के गगोरी गांव लेकर पहुंचा। आरोपी का नाम उमाशंकर साहू बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!