कवर्धाछत्तीसगढ़

बाप ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सदमे में बेटे ने भी उसी फंदे पर लटक कर दे दी जान, फिर बेटी ने भी की आत्महत्या की कोशिश

कवर्धा। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कवर्धा जिले में एक पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसे देखकर बेटा भी सदमे में आ गया और उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बेटी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। मगर उसे किसी तरह से बचा लिया गया है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक, बिरनपुर निवासी पंचराम निषाद खेती किसानी का काम करता था। मगर वो काफी दिनों से बीमार था। इस वजह से उसके घरवाले परेशान थे। मृतक पंचराम भी काफी परेशान रहा करता था। कहा जा रहा है कि इलाज के बाद भी उसकी तबीयत खराब ही रहती थी। उसका 17 साल का बेटा दयालु 12वीं का छात्र था।

फंदे पर लटकता मिला पिता का शव 

बताया गया कि गुरुवार रात को पंचराम घर पर अकेले था। उसके घर के लोग कहीं बाहर गए थे। इसी दौरान उसने खुदकुशी कर ली। उधर जब उसकी 2 बेटियां और बेटा दयालु घर पहुंचे तो वे अपने पिता को फंदे पर लटका हुआ देखकर हैरान रह गए।

बेटे ने भी कर ली खुदकुशी 

इसके बाद दोनों बेटियां आस-पास के लोगों को बुलाने के लिए गई थी। तभी दयालु ने भी उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों लड़कियां जब वापस पहुंची तो उन्होंने भाई को भी उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। ये देखकर दोनों बहनें जोर-जोर से रोने लगी। एक ने तो अपने आप को कमर में ही बंद कर लिया। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बेटी ने भी की आत्महत्या की कोशिश 

बाद में पंचराम की पत्नी भी घर पहुंची। फिर किसी तरह से कमरे में बंद बेटी को बाहर निकाला गया। वह भी फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल सका है कि पंचराम को क्या बीमारी थी।

 नहीं बचा परिवार में कोई पुरुष 

पंचराम और उसके बेटे की मौत से परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा है। मां और उसकी दो बेटी हैं। मृतक पंचराम के 4 भाई हैं, जो आसपास ही रहते हैं। पीड़ित परिवार का जिम्मा अब मृतक के भाइयों पर है। इधर पूरे घटना की जांच अब पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button