छत्तीसगढ़

माँ प्रज्ञा पैथोलॉजी लैब के संचालक दम्पति ने लिया देहदान और साप्ताहिक निःशुल्क सेवा का संकल्प


जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लॉक में संचालित माँ प्रज्ञा पैथोलॉजी लैब के संचालक बंशीलाल चन्द्रा और उनकी धर्मपत्नी नर्बदा चन्द्रा ने लोक कल्याण की भावना से प्रेरित हो कर देहदान करने का संकल्प लिया है। इसके लिए उनके द्वारा शपथ पत्र छ०ग० आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर को सौंपा जा चुका है।

अब मृत्युपरांत उनका शरीर छात्रों के अध्ययन के काम आएगा। इस विषय में चन्द्रा दम्पति ने कहा कि देहदान करना एक पुनीत कार्य है।चूंकि हमारा शरीर नश्वर है इसलिए यदि ये मृत्युपरांत लोककल्याण के काम आता है तो यह हमारे लिए गौरव की बात है।
इसके साथ ही उन्होंने साप्ताहिक निःशुल्क सेवा प्रदान करने का संकल्प भी लिया है जिसके अनुसार प्रत्येक रविवार को उनके माँ प्रज्ञा पैथोलॉजी लैब में ब्लड ग्रुप और सिकलिंग की जांच निःशुल्क की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button