कोंडागांवछत्तीसगढ़

कोर्ट में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, मचा हड़कंप, जांच जारी

कोंडागांव। CG BREAKING : जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आइ हैं। यहाँ एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। मामला कोंडागांव के फैमिली कोर्ट का है।

जानकारी के मुताबिक, सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल था, जितेंद्र पटेल परिवारिक न्यायालय में पदस्थ थे। रविवार की सुबह कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे और खून से लथपथ हालत में आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

फिलहाल सिपाही ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!