कोरबाक्राइम

कोरबा:- ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 12 घंटे की भीतर सुलझी गुत्थी… जघन्य हत्या के मामले में मृतक के रिश्तेदार ही निकले आरोपी , 5 गिरफ्तार जिसमे से 1 नाबालिग…

कोरबा:- ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 12 घंटे की भीतर सुलझी गुत्थी…

जघन्य हत्या के मामले में मृतक के रिश्तेदार ही निकले आरोपी , 5 गिरफ्तार जिसमे से 1 नाबालिग…

सुखनन्दन कश्यप, प्रज्ञा 24 न्यूज़

कोरबा -उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव में अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के पुत्र हरीश कंवर, पत्नी सुमित्रा कंवर, पुत्री आशी कंवर की हत्या सुबह कर दी गई थी ख़बर के बाद गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले को संज्ञान में लिया।

सूचना मिलते ही तत्काल एसपी, आईजी से त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, निर्देश के कुछ घंटे बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को धर दबोचा, चौंकाने वाली बात है कि तीन लोगों का हत्यारा मृतक के बड़े भाई के साला निकला। इसका प्लानिंग मृतक के भाभी ने किया था, बताया जा रहा है कि हत्या में शामिल एक व्यक्ति फ़रार था, जिसे जांजगीर-चांपा से पुलिस ने गिरफ़्तार कर ली है। आरोपीयों ने अपराध को स्वीकार कर ली है, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसकी पुष्टि की है गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सूचना मिलते ही कोरबा के एसपी और आईजी को तत्काल निर्देशित किया गया है कि गंभीरता से कार्रवाई की जाए, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या की आरोपीयों को पकड़ लिया है।

जघन्य हत्या के मामले में मृतक के रिश्तेदार ही निकले. जिसमे पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार  किया है जिसमे से 1 नाबालिग भी शामिल है. मृतक के भाई के साले ने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है . उरगा थाना अंतर्गत भौसमा की घटना के दौरान आरोपी परमेश्वर कंवर घायल हो गया था जो करतला के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था, वही दूसरा आरोपी को बाइक से भागते जांजगीर चांपा जिले के नगरदा पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ करने पर हत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया. हत्या में मृतक का भाई हरभजन, उसकी पत्नी, साला परमेश्वर, परमेश्वर का दोस्त राम प्रसाद, परमेश्वर का बड़ा भाई, उसकी नाबालिग बेटी साजिस के तहत की हत्या की गई थी. सभी पुलिस के गिरफ्त मे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!