छत्तीसगढ़जगदलपुर

गांजा तस्करी के फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार, जून 2021 में गांजा ले जाने के दौरान पुलिस को देख हुआ था फरार….

जगदलपुर :- 15 माह पहले बकावंड क्षेत्र में बोलेरों में गांजा लेकर जाने के दौरान पुलिस ने कार्यवाही किया था, उस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था,

जबकि दूसरा आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी की पतासाजी किया, जहाँ आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करके जगदलपुर लाया गया,

मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि  2 जुन 2021 को चौकी बकावंड को सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा अवैध गांजा तस्करी की जा रही है, जिसपर बकावंड पुलिस द्वारा ग्राम मसगांव में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही किया गया,

इस दौरान एक बोलेरो वाहन  क्रमांक-सीजी 04 एचए 8193 में 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया,  मौके से आरोपी हाकम सिंह @ राखा निवासी विदिशा मध्यप्रदेश की गिरफ्तारी हुई थी,

किंतु मामले का एक अन्य आरोपी रोहित चौबे @ चौबे लंगड़ा निवासी विदिशा घटना से फरार हो गया था। मामले में चौकी बकावण्ड में धारा 20-(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर जांच में लिया गया,

आरोपी हाकम सिंग को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था। जांच में दौरान आरोपी रोहित चौबे @ चौबे लंगड़ा की पतासाजी की गई,  पतासाजी के दौरान पता चला कि संदेही विदिशा में है,

सूचना पर उपनिरीक्षक टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर मध्यप्रदेश भेजा गया, टीम के द्वारा विदिशा के उदयनगर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित चौबे @चौबे लंगड़ा निवासी विदिशा (मध्यप्रदेश) का होना बताया। पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह आरोपी हाकम सिंह@ राखा के साथ गांजा तस्करी हेतु जुन 2021 में उडीसा की ओर आया था।

वापसी के दौरान मसगांव में पुलिस के द्वारा गांजा रेड करने के दौरान मौका देखकर घटनास्थल से फरार हो गया था, और मध्यप्रदेश में जाकर लुक छिपकर रहा रहा था, मामले में आरोपी रोहित चौबे  @ चौबे लंगड़ा को मध्यप्रदेश से जिला बस्तर लाकर गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!