छत्तीसगढ़मुंगेली

CG में शिक्षिका की हत्या: बीच-बचाव में आई बहनों पर भी किया हमला, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

मुंगेली। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में शासकीय शिक्षिका की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। वहीं घटना की बीच बचाव में आई मृतिका की दो बहनों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इसमें एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरी युवती ने भागकर अपनी जान बचाई। शिक्षिका की लाश मंगलवार तड़के सुनसान इलाके में बरामद की गई है। हादसा प्रेम-प्रसंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। जल्द की इस मामले का खुलासा किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात इचलपुर गांव की है। मृतिका लेखा लेखा टोंडे पेंड्रा के सरकारी स्कूल में वर्ग- 1 शिक्षाकर्मी थी। वो पेंड्रा के सरकारी स्कूल में पदस्थ थी।

22 मई को भाई की शादी के लिए लेखा टोंडे अपने गांव इलचपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि उसका इलचपुर गांव के ही युवक विजय भास्कर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेखा को सोमवार रात उसके प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया। जहां दोनों के बीच बहस होने के बाद प्रेमी ने लेखा की निर्मम हत्या कर दी।

उसे आने में देर होता देख उसके रिश्ते की दो बहने नंदनी व एक अन्य भी मौके पर पहुंची। जिनके ऊपर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। वही एक अन्य युवती को मामूली चोटें आई हैं। जब तक घरवाले मौके पर पहुंचे तब तक लेखनी टोंड़े की मौत हो चुकी थी वही नंदनी गंभीर रूप से घायल होकर वहां पड़ी थी। और आरोपी वहां से फरार हो गया था परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल नंदिनी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और जल्द ही खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!