छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत, थाने में मचा हड़कंप

बिलासपुर। CG BIG NEWS : न्यायधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाने में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करके बिलासपुर लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है।

जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोदिकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। इस पर पुलिस सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह लॉकअप में ही सो रहा था। इस दौरान थाने में गिने-चुने पुलिसकर्मी ही थे। बुधवार की सुबह वह बेहोश पड़ा था। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी तारबाहर टीआई मनोज नायक को दी गई। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजन को इसकी सूचना दे दी है।

पत्नी ने की जाँच की मांग

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी तार बाहर थाने में जमा होने लगे, इधर परिजनों ने भी अतुल की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। फिलहाल थाने में गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है और पोस्टमार्टम नहीं हो सका है, बताया जाता है कि मृतक की पत्नी अपने परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय गई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button