छत्तीसगढ़रायपुर

सूर्यकांत तिवारी की तबीयत बिगड़ी:व्हील चेयर में पहुंचा अस्पताल, जेल में तनाव बढ़ा; ब्लड प्रेशर बढ़ने पर करवाया चेकअप

ED के मनी लॉन्ड्रिंग और खनिज मामलों में आरोपी सूर्यकांत तिवारी की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुवार को उसे अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार को भी उसने अस्पताल भेजे जाने की बात कही। जेल में भी डॉक्टर होते हैं, मगर सूर्यकांत को फिर से अंबेडकर भेजा गया। व्हील चेयर पर बैठाकर जेल का स्टाफ और एक केयर टेकर सूर्यकांत को इधर से उधर ले जाता कैमरे में कैद हुआ।

सूर्यकांत ,पुलिस स्टाफ और अस्पताल के लोगों से मिलता बातें करता दिखा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यकांत का स्ट्रेस लेवल बढ़ने की वजह से उसे सिर दर्द, ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है। जेल में बढ़े तनाव की वजह से उसे अस्पताल लाया गया। 23 नवंबर तक सूर्यकांत को जेल में रखा जाना है, इसके बाद फिर पेशी है।

गुरुवार को मेडसिन डिपार्टमेंट में सूर्यकांत की जांच हुई। शुक्रवार को उसे अस्ताल के ICU वार्ड की तरफ ले जाया गया। यहीं दिनभर सूर्यकांत ने आराम किया। पिछले स्पताह ही रायपुर की अदालत ने 12 दिन की न्यायिक रिमांड का आदेश जारी कर सूर्यकांत को जेल भेजा था। इस मामले में ED ने IAS समीर विश्नोई, काेयला कारोबार से जुड़े लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी को पकड़ा है। बाकि भी सूर्यकांत के साथ जेल में हैं।

छत्तीसगढ़ का CM बनाने की पेशकश का कर चुका है दावा
4 महीने पहले सूर्यकांत के ठिकानों पर IT का छापा पड़ा था। इसके बाद सूर्यकांत ने कहा था कि उनके ठिकानों पर 30 जून को आयकर की रेड पड़ी। दावा किया कि कुछ अफसरों ने दबाव बनाया कि वो प्रदेश के 40-45 विधायकों की सूची बनाएं। विपक्ष के विधायकों के सहयोग से प्रदेश की सरकार बदल दी जाएगी। सूर्यकांत को प्रदेश का नया CM बना दिया जाएगा। दावा किया कि मुझे छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनाने के लिए आयकर अफसरों ने साम-दाम दंड भेद अपनाया।

आयकर टीम ने जांच के दौरान 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी और लगभग 5 करोड़ रुपये के आभूषण सूर्यकांत तिवारी के यहां से जब्त किए। कांग्रेस के नेता सूर्यकांत को भाजपा का करीबी और भाजपा वाले उसे कांग्रेसियों का करीबी बताने के लिए तीन दिनों से सोशल मीडिया पर फोटो वार चलाया और अब इस मामले में नए तरह के खुलासे सूर्यकांत ने किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button