Sukma News : नक्सलियों के दांत खट्टे करने वाली शेरनियां — दुर्गा फाइटर्स महिला कमांडो
सुकमा एसपी किरण चव्हाण (IPS) के कुशल नेतृत्व में जिला सुकमा तेजी से नक्सल मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है।

Sukma News : नक्सलियों के दांत खट्टे करने वाली शेरनियां — दुर्गा फाइटर्स महिला कमांडो
सुकमा: जिले के नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में दुर्गा फाइटर्स की महिला कमांडो अपने साहस, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में इतिहास रच रही हैं।

डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ये महिला योद्धाएँ नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान चला रही हैं। कभी नक्सली दहशत में अपना बचपन गुज़ारने वाली ये वीर महिलाएँ आज उन्हीं जंगलों में नक्सलियों के विरुद्ध मोर्चा संभाल रही हैं।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण (IPS) के कुशल नेतृत्व में जिला सुकमा तेजी से नक्सल मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है। जिले में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ दुर्गा फाइटर्स की महिला कमांडो न केवल सुरक्षा कैंप स्थापित कर रही हैं, बल्कि सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों को खदेड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

माँ दुर्गा के रूप में जानी जाने वाली ये महिला कमांडो नक्सलियों के लिए भय का कारण बन चुकी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घोषित “2025 तक नक्सल मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने में सुकमा जिला अग्रणी भूमिका निभा रहा है। दुर्गा फाइटर्स की महिला कमांडो और जवानों के अथक प्रयासों से सुकमा जल्द ही नक्सल मुक्त जिलों में शामिल होगा।








