छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

भाजपा प्रशिक्षण शिविर : भाजपा नए भारत की पार्टी, नए भारत के कार्यकर्ता-नेताओं को सीखने की जरूरत- सांसद बृजमोहन अग्रवाल

अंबिकापुर। सीखने की कोई उम्र नहीं होती, पूरा जीवन सीखते रहना चाहिए. भाजपा नए भारत की पार्टी है. इसीलिए नए भारत के कार्यकर्ता और नेताओं को सीखने की जरूरत है. इसीलिए हमारे लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है. यह बात प्रशिक्षण शिविर में शामिल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कही.

मैनपाट में चल रहे भाजपा के सांसद- विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में सांसदों और विधायकों का जमावड़ा है. शिविर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री अपने-अपने अनुभव सांसद और विधायकों से साझा कर रहे हैं. शिविर में मौजूद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दूसरे दिन के कार्यक्रम को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे. मध्यप्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे है. भाजपा के वरिष्ठ नेता है. इसीलिए उनका भी वक्तव्य रखा गया है. जो बेहद महत्वपूर्ण है.

भाजपा को किसी बैखाशी की जरूरत नहीं

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है. भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर भरोसा करती है. भारत से छुआछूत तो जरूर खत्म हो गया है. लेकिन कांग्रेस सभी के लिए छूत पार्टी ही बन गई है. जो आया है, कांग्रेस को छोड़कर चला जाता है.

कांग्रेस ने कभी पिछड़ों को आगे नहीं बढ़ाया

वहीं खरगे को बाबा साहब का दर्जा देने वाले पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर कहा कि कभी ‘इंदिरा इज इंडिया बोल’ देते है. कभी राहुल जी को कई तमगे दे देते हैं. आज खरगे जी को भी बोल दिए. कांग्रेस ने कभी पिछड़ों को आगे बढ़ाने का कार्य नहीं की है. सोनिया और राहुल खुद उनका अपमान करते आए हैं.

वहीं भाजपा को उखाड़ फेकने वाले खरगे के बयान पर रायपुर सांसद ने कहा कि हमारी सरकार को ग्यारह साल बीत चुके हैं. अब तक एक बाल तो उखाड़ नहीं सके, आगे क्या उखाड़ेंगे.

केंद्रीय मंत्री के अनुभव का मिलेगा लाभ – विजय बघेल

वहीं शिविर में शामिल दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मीडिया से चर्चा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के उद्बोधन को लेकर कहा कि केंद्रीय मंत्री के अनुभव का लाभ मिलेगा. उनके विभाग से छत्तीसगढ़ को मिलेगा वो चर्चा होगी. वहीं पहले दिन के प्रशिक्षण पर कहा कि नई ऊर्जा और नई ताकत लाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!