छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुर

Stampede in Karur : अभिनेता विजय की रैली में भगदढ़ से 39 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

Stampede in Karur : अभिनेता विजय की रैली में भगदढ़ से 39 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

रायपुर। Stampede in Karur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मैं असहनीय पीड़ा से तड़प रहा हूं….भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद ऐक्टर विजय का बयान आया सामने

तमिलनाडु के करूर में नेता-अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद ऐक्टर ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “मेरा दिल चकनाचूर हो गया है… मैं असहनीय पीड़ा से तड़प रहा हूं… जिसे शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है… मैं जान गंवाने वाले हमारे प्रिय भाइयों-बहनों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!