छत्तीसगढ़रायगढ़

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत, 15 घायल

रायगढ़। CG ACCIDENT NEWS : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी है। जिसमें बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तीनों मेले में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वासुदेव ट्रैवेल्स की बस दोपहर के वक्त रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। तभी सामने से बाइक में 3 लोग भी सवार होकर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि बस और बाइक सवार शख्स भी तेज रफ्तार में थे। जिसके कारण दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे इतना भीषण था कि बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बाइक तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था।

वहीं बस भी वहीं अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा अमलीडीह के पास हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पूंजीपथरा और घरघोड़ा पुलिस की टीम पहुंची थी।

बाइक सवार तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे घरघोड़ा के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान तीसरे शख्स की भी मौत हो गई। कहा जा रहा है जो बाइक में सवार 3 लोग थे, वे जमडबरी के रहने वाले थे। तीनों भेंडरा पंचायत में कार्तिक मेला घूमने गए थे। फिलहाल इन तीनों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पता ये भी चला है कि घायलों में से 2 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया है। बाकियों का इलाज घरघोड़ा में ही जारी है।

घटना के बाद से कुछ देर तक इस रोड में जाम की स्थिति बनी रही। बाद में जब गाड़ियों को हटाया और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। तब फिर वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!