खेल

झटका: नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली इस भारतीय एथलीट पर लगा 3 साल का बैन, डोपिंग टेस्ट में दोषी साबित हुईं

टोक्यो ओलंपिक ( tokyo olympic)में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाली भारत की शीर्ष चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर बुधवार को प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल के इस्तेमाल के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया। एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई (एआईयू) ने यह घोषणा की। कमलप्रीत पर लगा प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से प्रभावी होगा।

कमलप्रीत टोक्यो खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं थी। कमलप्रीत ने पिछले साल टोक्यो खेलों से पहले 65.06 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड( record) बनाया था। उन्होंने टोक्यो खेलों के दौरान क्वालीफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी जहां वह 63.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सातवें स्थान पर रहीं थी।

एआईयू ने बयान में कहीं ये बात ( AIU) 

एआईयू ने बयान में कहा, ”एआईयू ने भारत की कमलप्रीत कौर को प्रतिबंधित पदार्थ (स्टेनोजोलोल) की मौजूदगी/इस्तेमाल करने पर 29 मार्च 2022 से तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया है। उनके नतीजे सात मार्च 2022 से अमान्य होंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button