

हरेन्द्र बघेल रायपुर : CG Breaking : राज्य के सरगुजा जिला के अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6 नवजात बच्चों की मौत हुई थी। इस मामले में बीजेपी ने जांच समिति का गठन किया है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं की मौत के मामले की जांच तथा पीडि़त परिवारों से मुलाकात करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देशानुसार जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में पार्टी को सौंपेगी।





