छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

Sarangarh News: कार के गुप्त चैंबर में छिपा था गांजा, मध्य प्रदेश ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने तस्कर को दबोचा, गांजा व कार सहित 3 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

Sarangarh News: कार के गुप्त चैंबर में छिपा था गांजा, मध्य प्रदेश ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने तस्कर को दबोचा, गांजा व कार सहित 3 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 8 किलो से अधिक गांजे की खेप जब्त की है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देश पर हुई। सरिया पुलिस को आज, 04 अक्टूबर 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की फोर्ड कार, जिसका नंबर MH 04 GD 3812 है, गांजा लेकर ओडिशा से सरिया की ओर आ रही है।

थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सामुदायिक भवन के पास मेन रोड पर घेराबंदी की। कार को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी में जो सामने आया, वह हैरान करने वाला था— तस्कर ने गांजा छिपाने के लिए कार के अंदर एक गुप्त चैंबर बना रखा था!

पुलिस ने इस गुप्त चैंबर से 8 किलो 335 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। पूछताछ में, कार चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह (38 वर्ष), निवासी देवास, मध्य प्रदेश बताया, और स्वीकारा कि वह ओडिशा के जिला बौद्ध से गांजा खरीदकर मध्य प्रदेश ले जा रहा था।

पुलिस ने गांजा तस्कर से ₹85,000 कीमत का गांजा, तस्करी में इस्तेमाल हुई ₹2 लाख की फोर्ड क्लासिक कार, और एक मोबाइल सहित कुल ₹3 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी गोविंद सिंह के खिलाफ थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर यह एक बड़ी चोट है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्र.आर. सुरेंद्र सिदार, सत्यम मंडलोई और समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!