
दुर्ग। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अभी करीब एक साल का वक्त है, लेकिन चुनाव के पहले ही अब पार्टियों के कार्यकर्ता और नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो चुका है, इसी बीच दुर्ग जिले के ग्रामीण विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज में बीजेपी प्रवेश कर लिया। दरअसल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के कई कार्यकर्ता फिलहाल सरकार संगठन और अपने विधायक से नाराज चल रहे हैं. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के रिसाली के कांग्रेस कार्यकर्ता के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने आज भाजपा में प्रवेश किया।
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के निवास पहुँच और भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश किया। प्रवेश करने वाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया भाजपा की रीति नीति व दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा में प्रवेश किया। रिसाली नगर निगम अंतर्गत वार्ड 13 व 14 की सैकड़ों महिलाओं ने आज भाजपा प्रवेश किया।