छत्तीसगढ़लोकप्रिय

भागवत कथा प्रवचनकर्ता यामिनी साहू बनी डॉक्ट

महासमुंद | Bhagwat Katha: दिनदयाल उपाध्याय अवार्ड 2024 से सम्मानित डाक्टर भारती यामिनी साहू का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और साहू समाज ने रायपुर रोड पर भव्य स्वागत किया। यामिनी साहू को पहले भी महामडलेश्वर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।

हम आपको बता दें कि डॉक्टर यामिनी साहू पिछले 20 वर्षो से भागवत कथा का प्रवचन करती है। डॉक्टर यामिनी साहू के भागवत कथा प्रवचन पर कुछ भागवत कथा प्रवचनकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि वेद शास्त्रों के मुताबिक महिलाें को व्यास गद्दी में बैठने की अधिकारी नहीं है।

बावजूद इसके यामिनी साहू ने लगातार अपने सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करती रही है और आखिर कर उनके कामों को देखते हुए डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यामिनी साहू गायत्री परिवार से ताल्लुक रखती है और रामचंद्र परमहंस की मानने वाली है। यामिनी साहू के इस उपलब्धि पर साहू समाज ने आज नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button