
कवर्धा।: कवर्धा जिले के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची से बस कंडक्टर के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस आरोपी बस कंडक्टर और स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से बड़ी लापरवाही भी सामने आई है जिसके बाद प्राचार्य को इस मामले में सह आरोपी बनाया गया है।
कवर्धा एसपी लाल उमेंद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि, कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात हुई, पीड़ित बच्ची की मां ने 7 फरवरी को कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में बस कंडक्टर मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राचार्य को सह आरोपी बनाया गया है, पास्को एक्ट के तहत उसे भी गिरफ्तार किया गया है।