
हरेन्द्र बघेल रायपुर : राजधानी वासियों के लिए आज नया मास्टर प्लान जारी किया जाएगा। ये मास्टर प्लान चार स्थानों पर अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस मास्टर प्लान की कॉपी नगर निगम, कलेक्ट्रेट, नगर निवेश के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर( raipur) का नया मास्टर प्लान अगले दस सालों के हिसाब से बनाया गया है। इस प्लान को अवलोकन के लिए लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इसकी कॉपी नगर निगम, कलेक्ट्रेट, नगर निवेश के कार्यालय आसानी से मिल जाएगी।

पहला मास्टर प्लान 1971 में बना था
रायपुर में 50 साल में केवल तीन मास्टर प्लान बने हैं। शहर का पहला मास्टर प्लान 1971 में बना था। उस समय इसमें 30 वार्ड शामिल थे। बाद में बने दूसरे और अभी तीसरे मास्टर प्लान में 70 वार्डों को शामिल किया गया। तीसरा मास्टर प्लानज( master plan) 2021 तक के लिए बनाया गया था। इसे 2021 में ही लागू करना था, लेकिन इस पर देरी हुई।





