छत्तीसगढ़जॉबमुख्य खबरलोकप्रिय

Railway Jobs 2025: मेडिकल वालों के लिए रेलवे में निकली सैकडों वैकेंसी, ₹44000 से ज्यादा सैलरी, जानें कैसे भरें फॉर्म

Railway Jobs 2025: मेडिकल वालों के लिए रेलवे में निकली सैकडों वैकेंसी, ₹44000 से ज्यादा सैलरी, जानें कैसे भरें फॉर्म

Railway New Bharti 2025: मेडिकल फील्ड के अभ्यर्थियों के पास रेलवे में नौकरी पाने का शानदार चांस हैं। आरआरबी ने सैकड़ों पैरामेडिकल पदों पर फॉर्म निकाले हैं।

RRB Paramedical Recruitment 2025: मेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को रेलवे सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका दे रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 400 से अधिक पदों पर पैरामेडिकल पदों पर नई भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है, 9 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट hwww.rrbapply.gov.in पर आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके इस भर्ती में एप्लीकेशन फॉर्म भरने का लिंक बंद कर दिया जाएगा।

RRB Paramedical Vacancy 2025: कुल वैकेंसी

RRB Paramedical Post Eligibility: योग्यता

पद के मुताबिक अलग-अलग योग्यता तय की गई है। नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए GNM सर्टिफिकेट या B.SC नर्सिंग और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की डिग्री होनी चाहिए। डायलासिस टेक्नीशियन के लिए बीएससी डिग्री और संबंधित विषय में डिप्लोमा किया होना चाहिए। फार्मासिस्ट के लिए 10+2 साइंस विषय से फार्मेसी में डिप्लोम/डिग्री की होनी चाहिए। फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। इसी तरह अन्य पदों पर अलग-अलग योग्यता तय की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि तक या उससे पहले उम्मीदवारों के पास सभी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी योग्यताएं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 500 रुपये

एससी/एसटी/पीएच- 250 रुपये

सभी वर्ग की महिला- 250 रुपये

स्टेज I परीक्षा में उत्तीर्ण करने के बाद अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 400 रुपये, एससी/एसटी/पीएच/महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये रिफंड किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

इस रेलवे भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आरआरबी वेबसाइट पर अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा।

इसके लिए आपको अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल आईडी की जरूरत पड़ेगी।

अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और एक पासवर्ड क्रिएट करना होगा।

फिर फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें।

मांगी गई डिटेल्स भर दें। लाइव फोटो अपलोड करें। हस्ताक्षर सही साइज में उपलोड कर दें।

परीक्षा केंद्र का चुनाव करें। आखिरी में फॉर्म को फाइनली सब्मिट करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।

प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!