
Raigarh Breaking : झोपड़ी में सो रही महिला को हाथी ने पटक-पटककर उतारा मौत के घाट
रायगढ़। Raigarh Breaking : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक जारी है, हाथी ने खेत के पास झोपड़ी में सो रही महिला को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लोग डरे सहमें हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बकारुमा रेंज के मांझीपारा गांव का है, जहां खेत के पास झोपड़ी में सो रही महिला को हाथी ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सुचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

आपको बता दें रायगढ़ जिले में हाथी मानव द्वंद नहीं थम रहा है, रायगढ़ में इन दोनों 150 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिससे ग्रामीण खौफ में है।











