छत्तीसगढ़दुर्घटनाप्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबररायगढ़

Raigarh accident News : रायगढ़-खरसिया हाईवे के ‘ब्लैक स्पॉट’ प्वाइंट पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत

कई यात्री लहूलुहान! देखें दिल दहला देने वाला वीडियो और फोटो

Raigarh accident News : रायगढ़-खरसिया हाईवे के ‘ब्लैक स्पॉट’ प्वाइंट पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत

कई यात्री लहूलुहान! देखें दिल दहला देने वाला वीडियो और फोटो

घटनास्थल की तस्वीरें देखें  

रायगढ़ : खरसिया से बड़ी खबर सामने आई है। एनएच-49 पर चोढ़ा चौक में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें खरसिया से धरमजयगढ़ की ओर जा रही सद्भावना यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एक की मौत, घायलों का उपचार जारी

हादसे में बस एजेंट, मोहम्मद अनीश (45), निवासी पठानपारा, खरसिया, गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका पैर बस के नीचे दब गया था। उन्हें तुरंत खरसिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नाजुक हालत के कारण रायगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, रायगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत कुल 11 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराया गया।

घायलों के नाम: 

  • प्रियंका तुरी (8) निवासी धमउधारा
  • अतवारा (28) निवासी भागोडीह
  • गुड़िया यादव निवासी अंजोरीपाली
  • रामेश्वरी (40) निवासी चोटिया
  • मदन भाठ (40) निवासी मदनपुर
  • ईश्वर (50) निवासी अंजोरीपाली
  • प्रावशिनी उरांव (30) निवासी रायगढ़
  • प्रकाश यादव (20) निवासी जैजैपुर
  • ओमप्रकाश सिदार (26) निवासी पोंडी छाल
  • विनोद महंत (54) निवासी कोरबा
  • सलीम (28) निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया

उमेश पटेल पहुंचे हॉस्पिटल

हृदयविदारक हादसे की खबर मिलते ही, खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। वह बिना विलंब, सीधे सिविल हॉस्पिटल खरसिया पहुँचे। उन्होंने न केवल सभी घायल यात्रियों का हाल-चाल गहन सहानुभूति के साथ जाना, बल्कि अस्पताल प्रबंधन को भी तत्काल और सर्वोच्च प्राथमिकता पर उनके हर संभव बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। विधायक पटेल ने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें संबल प्रदान किया और उन्हें हर तरह की मदद का ढाँढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!