
हरेन्द्र बघेल रायुपर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित 2 स्पा सेंटर मैं पुलिस ने छापे मार करवाई की है। इन स्पा सेंटर्स में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। छापामार कार्रवाई में पुलिस ने एक थर्ड जेंडर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 13 महिलाओं को भी पकड़ा है जिन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनों स्पा सेंटर के संचालक फरार हो गए है।
मामला रायपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है । शंकर नगर स्थित ब्लू मून एवं द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटरों में पुलिस ने छापा मारा है। ब्लू मून स्पॉ सेंटर के मुख्य संचालक और द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर के मुख्य संचालक पिंटू जायसवाल फरार है। जिनकी पतासाजी की जा रही है। आरोपियों केे खिलाफ थाना सिविल लाईन में धारा 370, 374 भादवि. एवं 4, 5, 7 पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार होने की लगातार शिकायते पुलिस को मिल रही थी। जिसपर रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
टीम बनाकर की रेड कार्रवाई
इसके बाद आज उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू ललिता मेहर, थाना प्रभारी सिविल लाईन अर्चना धुरंधर सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा महिला रक्षा रायपुर की संयुक्त टीम ने शंकर नगर स्थित ब्लू मून स्पॉ सेंटर में रेड कार्रवाई की। यहां से मकान मालिक अशोक बारत एवं मैनेजर आकाश साहू व सहायक मैनेजर विवेक साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 3 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। ब्लू मून स्पॉ सेंटर का संचालक कुनाल राठी फरार है, जिसकी पतासाजी कर की जा रही है।
इसके साथ ही टीम ने शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्रवाई कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया। द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
फोन से डील
गिरफ्तार आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन को चेक किया गया। ये आरोपी अपने मोबाईल फोन से विभिन्न ग्राहकों के मोबाईल फोन में अलग – अलग महिलाओं की फोटो भेजकर देह व्यापार संचालित कर रहे थे। इसके साथ ही मोबाईल फोन में अन्य कई ऐसे ग्रुप भी पाये गये है जिनमें पूरे भारत में आरोपियों द्वारा देह व्यापार करने के संबंध में चैट है।
13 महिलाएं हिरासत में
रेड कार्यवाही के दौरान दोनों स्पॉ सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुयें प्राप्त हुई है तथा दोनों स्पॉ सेंटरों से देह व्यापार में संलिप्त कुल 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
- आकाश साहू पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 35 साल निवासी शिव मंदिर के पास राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।
- विवेक साहू पिता डी पी साहू उम्र 30 साल निवासी सड्डू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी विधानसभा रायपुर।*
- अशोक बारत पिता उदय कुमार उम्र 27 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड काम्पलेक्स फ्लैट नंबर 208 सिविल लाईन रायपुर।
- आशियाना यादव पिता भन्दोराम यादव उम्र 30 साल निवासी काठाडीह बी.एस.यू.पी. कालोनी मुजगहन रायपुर (थर्ड जेंडर)।
- राकेश महानंद पिता सिंहदेव महानंद उम्र 23 साल निवासी कचना रेलवे क्रासिंग के पास पार्वती नगर खम्हारडीह रायपुर।