छत्तीसगढ़
6 जिलों से बड़े पैमाने पर प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद में हुआ प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

सरगुजा। सरगुजा संभाग में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर 43 प्रधान आरक्षकों का प्रमोशन किया गया है।वहीं सहायक उप निरीक्षकों का प्रमोशन पूर्व कोर्स (पी.पी. कोर्स) रिजल्ट के आधार पर विभागीय प्रक्रिया अनुसार रिक्त पदों के लिए पदोन्नति प्रदान की जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने बताया कि सरगुजा संभाग में विभागीय पदोन्नति होने से अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान व पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।
प्रमोशन पाने वाले प्रधान आरक्षकों में 6 जिलों के 43 नाम शामिल है। जिन्हें सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। इनमें सरगुज़ा के 5, बलरामपुर के 12, सूरजपुर के 10, जशपुर 9, MCB के 6, कोरिया में 1 को प्रमोशन मिला है।