छत्तीसगढ़रायपुर

जल्द रायपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, साइंस कॉलेज के 75वे वर्षगांठ पर होंगी शामिल

हरेन्द्र बघेल रायपुर। RAIPUR BREAKING : साइंस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने पर 12, 13 औऱ 14 जनवरी को हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। जहां पहले दिन के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इसके साथ ही कॉलेज में पढ़े देश विदेश के पुराने छात्र छात्राएं भी शामिल होंगे, खास बात यह हैं कि अब तक कॉलेज में पढ़े 10 हजार छात्र, छात्राएं औऱ टीचर ने मिलकर इस समारोह के आयोजन के लिए 2 करोड़ 70 लाख का बजट तैयार किया हैं, जो कि यहाँ पढ़े हुए छात्र छात्राओं के द्वारा ही खर्च किया जाएगा, साथ ही शासन द्वारा किसी भी प्रकार की सहयोग राशि नहीं ली जा रही है। राष्ट्रपति प्रोटोकॉल का लिए वन विभाग और PWD विभाग को पत्र लिखा गया हैं, साथ ही राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ADC की तरफ से 12 जनवरी कार्यक्रम दर्ज कर लिया गया हैं, शासन की तरफ से बाकी प्रक्रिया चल रही हैं,

बता दे कि साइंस कॉलेज छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे पुराना कॉलेज हैं, जो 1948 में शुरू हुआ था। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस कॉलेज से पढ़े हुए हैं। कॉलेज के 75 वे वर्ष पुरे होने पर पुरे जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!