लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टरेट 

नगर की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टरेट

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव के परिषद के द्वारा प्रस्तावित एवं नगरी प्रशासन व विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत गार्डन निर्माण कार्य लागत 29.37लाख के कार्य स्थल भूमि को भूमि के चौहद्दी को स्पस्ट कर चिन्हकित करने विषयक निवेदन लेकर नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा अमित कौशिक,उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे एवं पार्षद गण कलेक्टर के एल चौहान से मिलने पहुंचे. नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों के निवेदन पर कलेक्टर ने अनुभागीय अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये.उल्लेखनीय है कि गार्डन निर्माण के लिये प्रस्तावित भूमि के चौहद्धि स्पष्ट नहीं होने के कारण गार्डन निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हों पा रहा है.

कलेक्टर से मिलने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने निर्माणाधीन गौरव पथ के चौड़ीकारण हेतु चिन्कित पेड़ो को काटने हेतु अनुमति प्रदान करने के लिये आवेदन दिया.

ज्ञात हों कि नगर मे लगभग 2 करोड़ कि लागत से गौरव पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है. गौरव पथ को डिवाइडर युक्त समुचित चौड़ीकरण के कार्य मे पेड़ो के आने से बाधा उत्पन्न हों रहा है. पेड़ो को प्रतिष्ठापित नहीं करने कि स्थिति मे डिवाइडर युक्त चौड़ा गौरव पथ बना पाना संभव नहीं है. कलेक्टर ने इस सम्बन्ध मे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है .

कलेक्टर से मिलने के दौरान श्री दुष्यंत नवरंग श्रीमती इंदिरा केशरवानी, नवीन वैष्णव, सुख बाई नवरंग, राजेश सिदार, जान मोहमद, सुरेश रघु, अमित कौशिक, राजेश केशरवानी इत्यादि उपस्थित रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!