छत्तीसगढ़दुर्ग

महादेव बुक सट्टा पैनल पर पुलिस ने कसा शिकंजा, आईडी चलाते 16 लोगों को किया गिरफ्तार, 6 लैपटॉप और 31 मोबाइल बरामद

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा एप महादेव आईडी( online satta mahadev app) के सटोरियों पर छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस लगातार शिकंजा कसते जा रही है।

इसी कड़ी में दुर्ग एसपी डाॅ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि ये सभी आरोपी राज्य बदल-बदल कर पैनल ऑपरेट कर रहे थे। साथ ही फ्लाइट ( flight)से लगातार इनका मूवमेंट सप्ताह के बाद लगातार बना हुआ था। ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है।

पुलिस ने 6 लैपटॉप और 31 मोबाइल बरामद किया

महादेव आईडी ( mahadev)की साकेत नगर दिल्ली की, दिल्ली में दो पैनल में काम करने वाले 16 लोगों को पकड़ा है। इन सटोरियों के पास से पुलिस ने 6 लैपटॉप( laptop) और 31 मोबाइल बरामद किया है।

करोड़ रुपए ऑनलाइन सट्टा के रूप में लेन-देन का ब्यौरा\

साइबर सेल ने अब तक 1,100 से अधिक संदिग्ध बैंक खाते, ऑनलाइन बैटिंग से जुड़े बैंक खातों के करोड़ों ( crore)से अधिक राशि फ्रीज करने संबंधी पूरी सूची ईडी को सौंपी गई है। साथ ही 21 करोड़ रुपए ऑनलाइन सट्टा के रूप में लेन-देन का ब्यौरा भी दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!