छत्तीसगढ़जशपुर

महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

26 जुलाई 2022 जशपुर :  महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने अंधविश्वास में पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या की थी. आरोपी रविशंकर महतो ने अपने दामाद लगन महतो एवं अनिल साहू के सहयोग से इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने घटना स्थल से एक बंदूक, गोली जब्त किया है. वहीं आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल, एक बैंक पॉसबुक व एक बाइक भी जब्त की है.

प्रार्थी रविंद्र कुमार भगत निवासी बाकीटोली जशपुर ने 24 जुलाई को जशपुर थाने में रिपार्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी मां 65 वर्षीय भींसो बाई 17 जुलाई को अपने मायके ग्राम डबनीपानी गई थी, जहां अज्ञात व्यक्तियों ने शाम लगभग 6-07 बजे गोली मारकर हत्या कर दी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया था.

मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के संदेही रविशंकर महतो, लगन महतो एवं अनिल साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में रविशंकर महतो ने बताया कि उसका लड़का अक्सर बीमार रहता है, वह शंका करता था कि प्रार्थी की बड़ी मां ने उसके पुत्र को कुछ कर दिया है. कुछ दिन पूर्व अंधविश्वास जादू-टोना की बात को लेकर उनके मध्य विवाद हुआ था. फिर अपने दामाद लगन महतो एवं अनिल साहू के सहयोग से उक्त घटना को अंजाम देना बताया. आरोपी रविशंकर महतो बाकीटोली, लगन महतो रूकरूमा व अनिल साहू निवासी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर तीनों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!