छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

फर्जी मुख्तारनामा बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विरेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा  : प्रार्थी विनय कुमार खरसन निवासी विजयापुरम सीपत रोड बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रघुराज सिंह एवं विनोद खरसन दोनों निवासी केरा रोड जांजगीर मिलकर प्रार्थी के जांजगीर स्थित जमीन खसरा नंबर 1347/61 का फर्जी मुख्तारनामा तैयार कराकर विनोद सिंह के नाम पर परिवर्तित कराकर धोखाधड़ी किया गया।

जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 439/17 धारा 420,467,468,471, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपीगण रघुराज सिंह एवं विनोद खरसन को दिनांक 11.01.23 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर स्टाफ का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button