
दीपक पटेल महासमुंद। CG NEWS : आज महासमुंद जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में पटवारियों के हड़ताल का 30 दिन पूरा गया है। लेकिन अब तक शासन स्तर पर पटवारियों के हड़ताल समाप्त किए जाने पर कोई फैसला नहीं आया।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पटवारियों के हड़ताल पर एस्मा (आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम) लगा रखा है लेकिन पटवारी सरकार के आगे झुकने को तैयार नहीं है। पटवारी संगठन ने 30 दिन हड़ताल पर कहा कि सरकार की यह हट धर्मिता है। आज पटवारियों ने हड़ताल स्थल पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुधबुद्धि प्रदान करने लिए पूजा-पाठ की तैयारी में है।
हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पटवारियों के हड़ताल पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। पटवारी अब तक शांति पूर्ण हड़ताल पर बैठे हुए हैं। राजस्व-पटवारी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 15 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। जिस वजह से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सहित राजस्व से संबंधित सभी काम काज बंद पड़े हैं।
