छत्तीसगढ़रायपुर

मरीजों को मिलेगी 24 घंटे आपातकालीन सेवा

रायपुर: दीपावली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला व ब्लॉकस्तरीय अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। त्योहार के बीच दुर्घटनाओं और गंभीर चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकीय टीम 24 घंटे सेवा देगी। इसके लिए आंबेडकर अस्पताल, डीकेएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, जिला अस्पताल समेत अन्य शासकीय अस्पतालों में व्यवस्था की गई है।

आंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डाॅक्टर एसबीएस नेताम ने बताया कि किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए अस्पताल में इलाज के इंतजाम हैं। इमरजेंसी विभाग में चिकित्सक व नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मरीजों को 24 घंटे आपातकालीन सेवा मिलेगी। आपात सेवा के लिए अस्पताल के 07712890113 पर काल कर सकते हैं। डीकेएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के सह अधीक्षक डाॅक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि दुर्घटना व अन्य आपातकाल में मरीजों को चिकित्सा सेवा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!