देश विदेश

क्रिसमस पर पादरी करा रहा था जबरन धर्म परिवर्तन,पुलिस ने किया गिरफ्तार…

उत्तर प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी है। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग कानून और नियमों को ताक पर रखकर जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के रामपुर से सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

प्रदेश के रामपुर में जबरन धर्मांतरण के एक मामले में एक स्थानीय चर्च के एक पादरी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपी पादरी पोलो मसीहा पर उत्तर प्रदेश में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने कहा कि, “आरोपी के खिलाफ स्थानीय निवासी राजीव यादव की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जिसे जेल भेजा जाएगा।”

डीसीपी ने कहा, “स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि सिविल लाइंस निवासी एक पादरी पोलो मसीहा अन्य समुदायों के लोगों को इकट्ठा कर रहा है और उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा है।” पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!