ग्राम पंचायत बोडा़डीह में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने किया शुभांरभ

के पी पटेल भटगांव:- ग्राम पंचायत बोडा़डीह में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता एकता और सद्भाव का प्रतीक है। ग्राम बोडा़डीह जे.बी.डी कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता का शुभांरभ करने के बाद मुख्य अतिथि चंद्रदेव राय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
अपने संबोधन में चंद्रदेव राय ने कहा कि किसी भी स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। हार और जीत उसी की होती है, जो प्रतिभागिता दर्ज कराता है। कबड्डी का यह खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेल जहां एक ओर शरीर को शक्तिशाली, निरोग तथा बलवान बनाता है। खेलों से आपसी भाईचारे, विश्वास, प्रेम, सौहार्द, आज्ञाकारिता तथा अनुशासन का भाव विकसित होता है। खेल के मैदान में ही हम हार-जीत का सबक लेकर स्वस्थ मानसिकता का विकास कर सकते हैं। खेलों से मनुष्य में उचित निर्णय क्षमता का विकास होता है। ये मनोरंजन और व्यायाम का उत्तम मिश्रण है, शिक्षा के साथ खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सहयोगी होता है। कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है।
ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। निश्चित रूप से जब समीपस्थ गांवों से भी खिलाड़ी इस स्पर्धा में भाग लेने आते हैं तो उससे खिलाड़ियों सहित आपसी गांवों की भी एकता और प्रगाढ़ होती है।
वही कार्यक्रम में उपस्थित
नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज चंद्रा, बृजमोहन चंद्रा, अहसरत खान, साहब धनसाय साहू, संजय कंवर,पूर्व सरपंच कमल पटेल,जवाहिर खैरवार, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि शामिल हुए.