छत्तीसगढ़

संकुल केन्द्र धारासीव में पदोन्नत शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन


शनिवार दिनाँक 5/11/2022 को संकुल प्राचार्य श्री आर डी साहू एवं संकुल समन्वयक श्री मनोज कुमार कश्यप के सौजन्य से संकुल केंद्र धारासीव में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से पदोन्नत होकर अन्य संकुल या जिला जाने वाले शिक्षको के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत शिक्षक बैसाखू साहू, भारत भूषण साहू, श्यामकुमार कैवर्त, और स्थानांतरित शिक्षक दिनेश कुमार खूँटे सर जी को भावभिनी विदाई दी गई। साथ ही अन्य संकुल से पदोन्नत होकर धारासीव संकुल आने वाले एवं इसी संकुल में पदोन्नत हुए शिक्षक साथियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया,जिसमें प्रधान पाठक साधमति मिरी मैडम, चौथराम कैवर्त,रामकुमार पटेल, बिन्देश्वरी साहू, टिकाराम साहू शामिल हैं ।


इस विदाई समारोह का मंच संचालन व्याख्याता श्री हरेन्द्र साहू जी द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, इस कार्यक्रम में संकुल के शिक्षक श्री प्रदीप केशरवानी, प्रदीप देवांगन,गोपाल साहू, अशोक कुमार देवाँगन, भूषण बंजारे, अनिल कुमार नवल, कोमल प्रसाद साहू, दरस सिदार, ब्रजेश खाण्डे, संदीप सिंग,पूनम देवांगन और डी एस जाटवर सर की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!