देश विदेश
कांवड़ मेला के चलते स्कूलों की सभी कक्षा की एक हफ्ते की छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में कांवड़ मेला जोरो-शोरों से चल रहा है। कांवड़ मेला चलने से हरिद्वार में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से ज़िला प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि हरिद्वार में कांवड़ मेला बहुत प्रसिद्द है। ऐसे में लगातार भीड़ बढ़ रही है।

ज़िला प्रशासन ने कांवड़ मेले के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट 10 से 17 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किए हैं.
स्कूलों को बंद करने को लेकर आदेश करते हुए ज़िलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया, ”कांवड़ मेले को देखते हुए 10 से 17 जुलाई तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है.





