मध्य प्रदेशमुख्य खबरलोकप्रिय

OMG! महिला का दावा- सांप के तीन बच्चों की मां, घर से लेकर अस्पताल तक सनसनी; जानें

Saanp News: मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि उसने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया है। उसका दावा कि जो भी इन सपोलों को देखेगा, उसकी मौत हो जाएगी

क्या कोई महिला सांप के बच्चों क जन्म दे सकती है? सवाल सुन आपको अटपटा जरूर लगा होगा, लेकिन एक महिला ने जो दावा किया है, उसके बाद तो सवाल खड़े हो ही गए हैं। हर कोई इस सवाल का जवाब खोज रहा है। खैर सवाल का जवाब जानने से पहले आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और क्यों सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मऊ मसानियां गांव की एक महिला ने दावा किया है कि उसने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया है। रिंकी अहिरवार नाम की इस महिला ने बताया कि पहले पेट में असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद सांप जैसे दिखने वाले तीन जीवों को उसने जन्म दिया। महिला के दावे के बाद पूरा गांव में सनसनी फैल गई। गांव वाले हैरान और परेशान होकर उसके घर पहुंचने लगे। आपस में लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।

काले सांप के सपोलों जैसे जीव

रिंकी का कहना है कि उसने तेज पेट दर्द के बाद सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया। उसका दावा है कि ये काले सांप के सपोलों जैसे दिखते हैं। तीनों को प्लास्टिक के तसले में ढंककर रखा है। जब ग्रामीण देखने के लिए उसके घर पहुंचे और दिखाने को कहा तो रिंकी फायर हो गई। इस दौरान उसने दावा किया कि जो भी इन बच्चों को देखेगा, वह मर जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने उसकी बातों को नजर अंदाज कर नजदीक गए और इन जीवों को देखा और वीडियो भी बनाया।

घबराकर अस्पताल ले गए परिजन

रिंकी के दावे और कमरे में सांप जैसे दिखने वाले जीव को देखकर परिजन घबरा गए और आनन फानन में उसे तुरंग अस्पताल ले गए। राजनगर स्वास्थ्य केंद्र में भी रिंकी अपने दावे पर अड़ी रही। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और फिर आगे की जांच को लेकर छतरपुर जिला अस्पातल रेफर कर दिया।

महिला सांप के बच्चों को दे सकती है जन्म?

अब सवाल उठता है कि क्या कोई महिला सांप के बच्चों को जन्म दे सकती है? डॉक्टर की माने तो जैविक रूप से संभव नहीं है। मेडिकल जांच में अभी तक जो पता चला है, उसके अनुसार रिंकी के शरीर से निकले तथाकथित सांप वास्तव में खून के लंबे-लंबे ब्लड क्लॉटस थे, जो पेट दर्द के साथ अब बाहर निकले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड के बाद ही साफ हो पाएगा कि असली वजह क्या है।

काले सांप के सपोलों जैसे जीव

रिंकी का कहना है कि उसने तेज पेट दर्द के बाद सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया। उसका दावा है कि ये काले सांप के सपोलों जैसे दिखते हैं। तीनों को प्लास्टिक के तसले में ढंककर रखा है। जब ग्रामीण देखने के लिए उसके घर पहुंचे और दिखाने को कहा तो रिंकी फायर हो गई। इस दौरान उसने दावा किया कि जो भी इन बच्चों को देखेगा, वह मर जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने उसकी बातों को नजर अंदाज कर नजदीक गए और इन जीवों को देखा और वीडियो भी बनाया

घबराकर अस्पताल ले गए परिजन

रिंकी के दावे और कमरे में सांप जैसे दिखने वाले जीव को देखकर परिजन घबरा गए और आनन फानन में उसे तुरंग अस्पताल ले गए। राजनगर स्वास्थ्य केंद्र में भी रिंकी अपने दावे पर अड़ी रही। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और फिर आगे की जांच को लेकर छतरपुर जिला अस्पातल रेफर कर दिया।

महिला सांप के बच्चों को दे सकती है जन्म?

अब सवाल उठता है कि क्या कोई महिला सांप के बच्चों को जन्म दे सकती है? डॉक्टर की माने तो जैविक रूप से संभव नहीं है। मेडिकल जांच में अभी तक जो पता चला है, उसके अनुसार रिंकी के शरीर से निकले तथाकथित सांप वास्तव में खून के लंबे-लंबे ब्लड क्लॉटस थे, जो पेट दर्द के साथ अब बाहर निकले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड के बाद ही साफ हो पाएगा कि असली वजह क्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!