छत्तीसगढ़रायपुर

अब परीक्षा 210 पद के लिए आयोजित होगी, डीएसपी के पद जुड़े, सबसे ज्यादा नायब तहसीलदार के 70 पोस्ट

हरेन्द्र बघेल रायपुर : सिविल सेवा परीक्षा-2022 अब 210 पदों के लिए आयोजित होगी। पहले 189 पदों के लिए परीक्षा होनी थी। इसमें डीएसपी का एक भी पद शामिल नहीं था। अब डीएसपी के भी पदों को शामिल किया गया है। इस बार सबसे ज्यादा 70 पोस्ट नायब तहसीलदार के लिए हैं। पिछली बार इनके 30 पोस्ट थे। पीएससी की ओर पदों की संख्या बढ़ाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पीएससी-2022 के लिए पहले 16 विभागों से प्रस्ताव मिले थे। इसके अनुसार ही 189 पद विज्ञापित किए गए थे।

अब 19 विभागों के प्रस्ताव के आधार पर पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, वित्त, खाद्य और जिला आबकारी अधिकारी, नायब तहसीलदार समेत कई पद शामिल हैं। पिछली बार की तरह इस बार डिप्टी कलेक्टर के लिए 15 पोस्ट हैं। पीएससी-2021 में डीएसपी के 30 पद थे। इस बार 8 हैं। पिछली बार राज्य सेवा परीक्षा में 171 पद थे। इसकी तुलना में इस बार 39 पद ज्यादा हैं।

इन पदों के लिए परीक्षा होगी

पीएससी 2022 में डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, डीएससी, सहायक संचालक, श्रम पदाधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जिला जेल, रोजगार अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि पदों को शामिल किया गया। छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, आबकारी उप निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक व सहकारी विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक के पद को शामिल किया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को
सिविल सेवा-2022 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। राज्य के 28 जिलों में रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर (कोरिया), बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, सुरजपुर, मंुगेली, गरियाबंद समेत परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले साल की प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button