

सुख नन्दन पटेल कोरबा। CG School Timing Change : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। जिसके चलते बच्चों के स्वास्थ को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल के समय में बदलाव का फैसला लिया है। गरियाबंद, रायपुर जैसे कई जिलों के बाद अब कोरबा के DEO ने भी छात्रों को राहत दी है।

गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से पहली पाली में लगने वाले स्कूलों के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया है।





