

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेल मण्डल में आज सुबह सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट की वजह से सामने वाले मालगाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना में मालगाड़ी का ड्राइवर और गार्ड के घायल हेने की खबर है। हादसा होने के चलते रेल यातायात बधित हो गया। इस दुर्घटना में लोको पायलेट, गार्ड सहित 5 घायल हो गए।
मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को उपचार के लिए किया गया अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीँ कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हो गया है। इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर 1072 भी जारी कर दिया है।
देखें पूरी लिस्ट

रद्द की गई गाड़ियां
- बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
- बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
- बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी – गोंदिया
- अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 18208 अजमेर – दुर्ग
पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां
- दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।





