मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव के वार्षिकोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग का भव्य आयोजन  नर्सरी से 12 वीं तक के छात्र व छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव के वार्षिकोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग का भव्य आयोजन

नर्सरी से 12 वीं तक के छात्र व छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे बीएमओ, नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं पत्रकार साथी

भटगांव -नगर पंचायत भटगांव मे संचालित करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव के वार्षिकोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग का भव्य आयोजन किया गया. जहाँ कार्यक्रम की शुरुवात अतिथि योगेश्वरी शैलेष साहू,शेखर साहू, जीतेन्द्र दास वैष्णव, डायरेक्टर प्रियंका चौहान एवं प्राचार्य चौहान के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती का पूजा अर्चना के साथ किया गया तत्पश्चात नर्सरी से 12 वीं तक के बच्चों ने राम आएंगे गीत के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये एक से बढ़कर एक प्रस्तुति किये.

वहीँ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला कलेक्टर के. एल. चौहान रहें लेकिन व्यस्तता के कारण कार्यक्रम मे शामिल नहीं हो पाए. विशिष्ट अतिथि भुनेश्वर साहेब जी एवं सुमित दास महंत जी रहें. जहाँ भुनेश्वर साहेब जी ने अंग्रेजी मे उद्बोधन देकर सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किये तथा स्कूल द्वारा इस प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देखकर बहुत ख़ुश नज़र आये. कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्मदा अमित कौशिक एवं उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने किया.

वहीँ कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप मे बीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव, डॉ. निधि वैष्णव, व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन,अधिवक्ता फिरत लाल खटकर, पत्रकार साथियो मे पत्रकार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सहदेव सिदार, सचिव योगेश केशरवानी, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल, जिला सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा व पत्रकार रामदुलार साहू, उमा धीवर, संदीप पटेल, कमलेश पटेल, बसंत सोनी रायपुर से पत्रकार अंकित मानिकपुरी, जय मानिकपुरी, एच डी महंत एवं स्कूल समन्वयक विजय साहू शामिल हुये. जहाँ कार्यक्रम मे छात्र एवं छात्राओं को उसके प्रस्तुति देखकर नगद पुरुस्कार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किये.

क्लास नर्सरी से 12 वीं तक के छात्र व छात्राओं ने लगभग 40 कार्यक्रम की प्रस्तुति किये जहाँ राम आएंगे, पापा ओ पापा,गुलाबी सरारा,तेरी उंगली पकड़, माँ की कहानी, वैडिंग सांग, राउत नाचा,दिल है छोटा सा, कॉमेडी डांस व रीमिक्स सांग इत्यादि मे स्कूल के बच्चें ग्रुप व एकल डांस मे थिरकते नज़र आये और मनमोहक प्रस्तुति किये जहाँ रात्रि 10.30 बजे तक कार्यक्रम देखने के लिये सैकड़ो हजारों की संख्या मे पालक,अतिथि एवं दर्शकगण उपस्थित होकर बच्चों को उत्साहित करते रहे.पालक एवं बच्चों के लिये स्कूल द्वारा सेल्फीजोन भी बनाये गये थे जहाँ पालक एवं बच्चें अपने फॅमिली के साथ सेल्फी लेते नज़र आये.मंच संचालन रमेश कुर्रे एवं रमेश विभार तथा बच्चों मे दीपिका साहू, हर्ष साहू व साक्षी साहू ने किया.

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग के सफल आयोजन मे डायरेक्टर प्रियंका चौहान, प्रिंसिपल नरेश चौहान, ऑफिस इंचार्ज अंजलि कुर्रे सहित पुरे स्टॉफ का भरपूर सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!