छत्तीसगढ़बलौदा बाज़ार

कांग्रेस पार्षदों को नोटिसः कहा- 7 दिन में जवाब नहीं दिए तो खुद को निष्कासित समझें, जानें क्या है मामला….

दीपक वर्मा बलौदाबाजार। पिछले दिनों भाटापारा (Bhatapara) नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसमें कांग्रेस की ओर से क्रास वोटिंग हुई थी। इस मामले में कांग्रेस ने 4 कांग्रेस पार्षदों को नोटिस जारी करते हुए 7 दिन में जवाब मांगा है। साथ ही कहा गया है कि, जवाब नहीं देने पर खुद को पार्टी से निष्कासित समझें।

यह नोटिस कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महामंत्री गोपी साहू ने जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार जारी किया है। कांग्रेस के 4 पार्षद समीर ध्रुव, उषा चुटे, मेनका ठाकुर और शालिनी शैलेन्द्र को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इन पार्षदों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।

क्या था मामला?

दरअसल, भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद वोटिंग के दौरान 3 पार्षदों का वोट कम मिला था। इसी मामले में इन पार्षदों को नोटिस जारी किया गया है।

कांग्रेस को पक्ष में 12 ही वोट मिले थे

हालांकि, क्रास वोटिंग के बावजूद भी अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने अपना पद बचा लिया। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ अध्यक्ष के पक्ष में 12 वोट मिले वहीं विपक्ष में 19 वोट मिले थे। मगर एक तिहाई वोट अपने पक्ष में मिलने के चलते अध्यक्ष को जीत हासिल हुई।

भाटापारा नगर पालिका में भाजपा के 14, कांग्रेस के 13 और निर्दलीय पार्षद 4 हैं। कांग्रेस की ओर से हुए का्रस वोटिंग के बाद वहां के राजनीति में हड़कंप मच गया। उच्च पदाधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लिया था। जिसके बाद नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button